फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जून ः 103 मामलों में 129 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Jul 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने जून माह में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलहा रखने सहित 103 मामलों में 129 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि 29 मामलों में 45 आरोपियों को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 54,06,670 रुपये की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई। विशेष अभियान चलाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत 16 मामले दर्ज किए गए और 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से 6.425 किलो चूरा पोस्त, 820 ग्राम डोडा पोस्त, 13.882 किलो गांजा, 4.181 किलो अफीम, 863 ग्राम चरस, 5.45 ग्राम हेरोइन और 200 नशीले इंजेक्शन सहित बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 52 मामलों में 50 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के पास से 1,777 बोतल देसी, 464 बोतल हथकढ़ी, 211 बोतल अंग्रेजी शराब, 938 बोतल बीयर और 930 लीटर लाहण बरामद किया गया। अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए दो मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर दो देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा, जून माह में पुलिस ने 13 बेल जंपर और 7 भगोड़ों को भी काबू किया। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि आमजन की जान-माल की सुरक्षा पुलिस का प्राथमिक दायित्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें