फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हवन-पूजन संग प्रवेश उत्सव पर उल्लास

Wed, 02 Apr 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला और राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में हवन से नए सत्र का शुभारंभ कर प्रवेश उत्सव मनाया गया। पंडित दीपक शास्त्री ने सनातनी पद्धति से हवन करवाया।

राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला के प्रांगण में मंगलवार सुबह आठ बजे हवन का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों और विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गांव के सरपंच गुरमीत सिंह और समस्त पंचायत सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के विशेष अतिथि, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज खिलाड़ी मनीषा मौण ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन मेहनत और प्रयास से हर कार्य को आसानी से किया जा सकता है।

इस विद्यालय प्रांगण में 100 से अधिक ग्रामवासियों ने इस आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संजय शर्मा ने ग्रामवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाएं।

वहीं, मौलिक मुख्य अध्यापक विजय कुमार ने भी ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय फ्रांसवाला में प्रवेश दिलाएं। गांव के सरपंच गुरमीत सिंह ने आश्वासन दिया कि अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालयों में दाखिला दिलाने के लिए प्रयास करेंगे।

उधर, राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी के प्रधानाचार्य ने बताया कि सीबीएसई पेटर्न से शिक्षा प्राप्त करने का एकमात्र सरकारी विद्यालय खण्ड पूंडरी में है, जो सनातन स्कूल के नाम से प्रसिद्ध है। जहां फीस भी नाम मात्र की है। विद्यालय में सभी अनुभवी अध्यापक हैं और प्रतिवर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को विद्यालय में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। जैसे विद्यालय में भवन, फर्नीचर, लैब, स्मार्ट क्लासरूम, बिजली व जनरेटर की उत्तम व्यवस्था, ऑटो लैब, यजुर्वेदशाला, खेल का मैदान, हरा- भरा परिसर तीनों स्ट्रीम ( कला, वाणिज्य और विज्ञान) दिव्यांग बच्चों के लिए स्पेशल टीचर, कंप्यूटर लैब, भौतिकी, रसायन लैब, जीवविज्ञान, आईआईटी मद्रास से सहभागिता कंप्यूटर में गत वर्ष के अच्छे परीक्षा परिणाम विद्यालय के आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें