फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व को प्राथमिकता दें पत्रकार : राजेश कुमार

विज्ञापन
जनसंचार प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन पर विद्या​र्थियों से बातचीत करते विश्व संवाद केंद्र हरियाणा
विज्ञापन
कैथल। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा में विश्व संवाद केंद्र हरियाणा और जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जनसंचार प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन सत्र में विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के सचिव राजेश कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज को सकारात्मक दिशा देने का दायित्व भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को व्यक्तिगत पूर्वाग्रहों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित और समाजहित को प्राथमिकता देते हुए तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी सूचना को बिना सत्यापन के प्रकाशित या प्रसारित न करें और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाएं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और सकारात्मक परिवर्तन लाना होना चाहिए। जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया नेरेटिव को समझना आवश्यक है। विद्यार्थियों को किसी भी विषय पर संतुलित, तथ्याधारित और निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों को अनुभवी पत्रकारों से सीखने और व्यावसायिक दक्षता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समाचार चयन, स्रोतों की विश्वसनीयता, मीडिया की भूमिका और पत्रकारिता की नैतिकता से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तार से उत्तर दिया।

जनसंचार प्रशिक्षण शिविर के समापन पर विद्यार्थियों से बातचीत करते विश्व संवाद केंद्र हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें