फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डंपिंग यार्ड हटाने के लिए अब जल्द लेंगे फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खुराना रोड स्थित डंपिंग यार्ड हटाने की मांग पर ग्रामीणों का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। धरने का संचालन कर रहे गांव खुराना निवासी दयाल सिंह मलिक ने कहा कि ग्रामीण धान रोपाई और बारिश नहीं होने की वजह से सूख रहे धान को बचाने में व्यस्त हैं। बारिश होते ही धान में पानी की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा और जल्द ही ग्रामीण आगामी रणनीति पर चर्चा कर फैसला लेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई तक कोई बड़ा फैसला जरूर लिया जाएगा, क्योंकि प्रशासन अपनी बातों पर खरा नहीं उतरा है। प्रशासन का एक ही मकसद था कि किसी तरह शहर का कचरा यहां डालना शुरू किया जाए जिसमें वे सफल भी रहे। वे ग्रामीणों की ताकत को हलके में ले रहे हैं और जो डंपिंग यार्ड नियमों के खिलाफ और गलत तरीके से बना है, उसको गलत तरीके से चलाने का प्रयास कर रहे हैं जिसको ग्रामीण चलने नहीं देंगे। वे जल्द ही इस प्लांट को पूरी तरह से हटाने के लिए फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें