फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जॉइंट डायरेक्टर ने किया पूंडरी स्कूल का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

विज्ञापन
पूंडरी के स्कूल में कंप्यूटर लैब में पूछताछ करती जॉइंट डायरेक्टर। विभाग
विज्ञापन
पूंडरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला में कार्यरत जॉइंट डायरेक्टर मॉडल संस्कृति स्कूल हरप्रीत कौर ने बुधवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक और व्यवस्थागत गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय के शौचालयों, मिड डे मील व्यवस्था, साइंस लैब, एनएसक्यूएफ लैब, लैंग्वेज लैब और बुनियाद केंद्र का निरीक्षण किया। मिड डे मील में स्टॉक रजिस्टर और खाद्य सामग्री के स्टॉक की बारीकी से जांच की गई और संबंधित कर्मियों को व्यवस्था और अधिक दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यालय में लंबित मेडिकल बिलों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जॉइंट डायरेक्टर मॉडल संस्कृति स्कूल ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षण कार्य का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान गणित व ड्राइंग विषय की कक्षाओं का निरीक्षण किया गया। यहां पर सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने कंप्यूटर लैब में भी विद्यार्थियों से संवाद किया जहां विद्यार्थियों ने सभी प्रश्नों का उत्तर सही तरीके से दिया। इसके अतिरिक्त जिस स्तर पर कुछ कमियां पाई गईं, उन्हें दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों और विद्यालय इंचार्ज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप जिला शिक्षा अधिकारी जयभगवान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार, निर्मल सिंह, सुरेंद्र कुमार और सुनील उपस्थित रहे।

पूंडरी के स्कूल में कंप्यूटर लैब में पूछताछ करती जॉइंट डायरेक्टर। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें