फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहीद सिपाही नर सिंह की प्रतिमा के लोकार्पण पर लगा जोड़ मेला

Tue, 30 May 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। क्योड़क गांव में शहीद सिपाही नर सिंह की प्रतिमा के लोकार्पण पर जोड़ मेला कार्यक्रम आयोजित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लीला राम व शहीद के पुत्र प्रेम सिंह ने एसोसिएशन के प्रधान जगजीत फौजी व अन्य एसोसिएशन सदस्यों की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान हवलदार जगजीत फौजी ने बताया कि शहाहद के 52 वर्ष बाद उनके पैतृक गांव उनकी प्रतिमा का लोकार्पण किया है। बलिदानी सिपाही नर सिंह 22 राजपूत रेजीमेंट ने अपनी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। नौ दिसंबर 1971 को भारत-पाक युद्ध में पश्चिमी पाकिस्तान में मधुमति नदी से ढाका शहर की तरफ जाने वाले रोड को ब्लॉक किया और वहां बाहरी बमबारी के बीच अपनी शहादत दी। गांव सरपंच जयवीर सिंह एवं पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन ने आयोजन में अहम भूमिका निभाई।

प्रिंसिपल सोमपाल शर्मा की अगुवाई में विद्यार्थियों की प्रस्तुति पर विधायक ने 11000 रुपये की राशि देने का एलान किया। विधायक ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सभी शहीदों की प्रतिमा स्थापित करवाई जाए।
विज्ञापन


उनका सपना भी सेना में भर्ती होने का था। जो पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा शहीद होना देश की सेवा करना हर किसी की के भाग्य में नहीं लिखा होता और हम अगर उन शहीदों के लिए कुछ कर सकते हैं तो हम यह समझेंगे कि हमने अपनी जिंदगी में कुछ किया है। विधायक लीलाराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सैनिकों के लिए अनेक योजनाएं चलाई है।

इस मौके पर हवलदार जगजीत सिंह प्रधान, कैप्टन नरसिंह ढुल संस्थापक, कैप्टन अभय सिंह, एचएफओ सूरजभान, दलबीर सिंह, कैप्टन नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर खजान सिंह, हवलदार हुकम सिंह, हवलदार रकम सिंह, चौधरी गनीराम सूबेदार, सूबेदार रणबीर ढुल, सूबेदार इंद्रपाल, पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी, गांव के सरपंच जसवीर सिंह, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर, राम कुमार नैन, मिंटू नंबरदार, कर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें