फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक देश, एक चुनाव के पक्ष में जजपा : चौटाला

Wed, 13 Sep 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका, कैथल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक देश, एक चुनाव की वकालत की है। दुष्यंत ने कहा कि जननायक जनता पार्टी ने 2020 में ही इसकी मांग की थी। पार्टी तभी से ही एक देश, एक चुनाव के पक्ष में है। यह बात दुष्यंत चौटाला ने चीका में नई अनाज मंडी में आयोजित बैठक के पत्रकारों से कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक देश, एक चुनाव से देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय पर होने वाले खर्चे पर रोक तो लगेगी ही। साथ ही कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी और राजनीतिक पार्टियों का पैसा भी खराब नहीं होगा। अनाज मंडियों में धान के सीजन पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार हर मंडी में एक संयोजक को तैनात किया जाएगा। यह संयोजक किसानों की मदद करेगा। यदि किसी किसान के खाते में भुगतान को लेकर कोई समस्या होगी तो उसे भी दूर करने का कार्य संयोजक करेंगे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बार सरकार किसानों का भुगतान 72 घंटे की बजाय 40 घंटों में करेगी। इसलिए आढ़तियों व किसानों से अपील है कि वह सीजन के समय किसी भी प्रकार से हड़ताल न करें। इसके साथ ही दुष्यंत चौटाला ने मोनू मानेसर की गिरफ्तारी पर कहा कि अब कोर्ट ही आगे की कार्रवाई मानेसर को लेकर करेगी।
विज्ञापन

पीडल से टटियाणा तक होगा बाईपास का निर्माण

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पीडल से टटियाणा तक करीब 46 करोड़ रुपये की राशि से बाईपास का निर्माण किया जाएगा, जिसकी भूमि अधिग्रहण, रजिस्ट्री आदि की प्रक्रिया लगभग 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, जिसे जल्द निपटाकर निर्माण कार्य शुरू होगा। इस बाईपास के बनने से जहां शहर में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी, वहीं क्षेत्र का समूचित विकास होगा। करीब 12 किलोमीटर के इस बाईपास के लिए 66 फीट जमीन अधिग्रिहित की जा रही है, जिसमें से 33 फीट की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें