फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से गठबंधन में कुरुक्षेत्र की सीट जजपा को मिल सकती है : डाॅ. अजय चौटाला

Mon, 11 Mar 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद, कैथल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने राजौंद में रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन जजपा के कलायत से प्रत्याशी रहे सतविंद्र राणा ने किया। इस दौरान डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि भाजपा हाईकमान से गठबंधन के संबंध में उनकी बातचीत जारी है। उन्हें प्रदेश में दो सीटें जरूर मिलेंगी। इसमें एक सीट कुरुक्षेत्र की भी हो सकती है। यही कारण है कि उन्होंने सबसे पहले राजौंद में कार्यालय खोला है।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि किसी भी समस्या का हल केवल बातचीत से ही संभव है। जाति, धर्म की अपेक्षा देश प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने वालों को ही वोट दें। कुछ लोग जजपा और भाजपा का गठबंधन होते ही 10 दिन या महीने का गठबंधन कह रहे थे, लेकिन अब इसे साढ़े चार साल हो चुके हैं। कहा कि आपके नजदीकी गांव पांडू पिंडारा की पावन धरती से जजपा को लेकर एक कल्पना की गई थी। जिसके बाद जनता के विश्वास और आशीर्वाद से 10 विधायक लेकर पार्टी सत्ता में शामिल हुई। राजौंद में लंबे समय से काॅलेज की जमीन को लेकर चल रहे धरने के बारे में चौटाला ने कहा की जनता की जो मांग है, उसी स्थान पर काॅलेज बनाया जाएगा। इससे पूर्व जजपा के पूर्व प्रत्याशी सतविंद्र राणा ने अजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इस मौके पर जजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलवान कोटड़ा, पूंडरी ब्लॉक प्रधान राजू पाई, जजपा प्रदेश सचिव जगदीश दुबल, जयवीर ढांडा युवा जिला प्रधान, जिला प्रधान रणदीप कौल, जिला परिषद चेयरमैन दीप मलिक, बिल्लू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें