फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिंदल ने भाजपाइयों का जताया आभार

Thu, 06 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के नेता नवीन जिंदल ने कैथल में मतदाताओं का धन्यवाद किया। जिंदल ने कहा कि वे सबका विकास-सबका विश्वास मंत्र के साथ पूरे कुरुक्षेत्र क्षेत्र का विकास करेंगे।

कैथल जिंदल हाउस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया कि उन्होंने पुन: कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करने का अवसर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने देवता तुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग और समर्पण के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सभी के साथ मिलजुल कर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को विकसित और खुशहाल बनाएंगे। जिंदल ने विश्वास दिलाया कि वे पिछले 10 साल के कार्यकाल के मुकाबले 10 गुना कार्य करेंगे, क्योंकि क्षेत्रवासियों की सेवा की विरासत उन्हें पूर्व सांसद ओपी जिन्दल से मिली है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, पूर्व सांसद जनरल (रि.) डीपी वत्स, पूर्व विधायक प्रो. दिनेश कौशिक, पूर्व विधायक चौ. तेजवीर सिंह, सुरेश गर्ग, नौच, ब्रजेंद्र सिंह, नवनीत गोयल, अमरजीत छाबड़ा, सुरेश सैनी, कृष्ण नंदन, शैली मुंजाल, राजेश बिट्टु, रामस्वरूप जिंदल, जसबीर सिंह सरपंच, रणधीर सिंह बाता, मुकेश जैन, अशोक भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें