कैथल। सोमवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खाटू श्याम धाम के लिए जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटा देरी से पहुंची। वहीं जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी निर्धारित समय से लेट रही, जिससे यात्रियों का इंतजार और लंबा हो गया।
सुबह के व्यस्त समय में ट्रेनों की देरी के कारण स्टेशन पर भीड़ बढ़ती गई और यात्रियों में बेचैनी साफ नजर आई। खाटू श्याम धाम के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में समय से पहले ही स्टेशन पहुंच गए थे। प्लेटफॉर्म पर बुजुर्ग महिलाएं, पुरुष और बच्चे ट्रेन का इंतजार करते रहे। यात्री सुरेश ने बताया कि उन्हें नरवाना जाना था। वह समय से पहले स्टेशन पहुंच गए थे ताकि ट्रेन छूट न जाए, लेकिन ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से आई। यात्री अमित ने कहा कि वह करीब दो घंटे से स्टेशन पर बैठे हैं। संवाद