फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गहने और 85 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। डिफेंस कॉलोनी स्थित एक मकान से चोरों ने लाखों रुपये के गहने और 85 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डिफेंस कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि पांच जून को उसके घर में एक अनजान व्यक्ति घुस आया। उस वक्त घर पर उसकी माता प्यारी देवी अकेली थी। वे सब घर से बाहर खेत में गए थे। आरोपी उनके घर से सोने के गहने व 85 हजार रुपये नकद चोरी करके ले गया। उसकी माता प्यारी देवी के देखने पर आरोपी उसको धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी ने अपने मुंह पर काला कपड़ा बांधा हुआ था। एसआई कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें