कैथल। शहर की महादेव कॉलोनी में चोरों ने एक मकान से हजारों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। महादेव कॉलोनी निवासी पंकज मदान ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून की रात अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और 17,500 रुपये नकद चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादथार से टक्कर मारने का प्रयास
कैथल। गांव मेगा माजरा में एक युवक को थार गाड़ी से टक्कर मारकर हत्या के प्रयास के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मेगा माजरा निवासी गुरु तेज ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून को दोपहर के समय वह गांव से गुजर रहा था, तभी गांव के ही जसविंदर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से थार गाड़ी चलाते हुए उसे जानबूझकर टक्कर मारी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
मारपीट में घायल, केस दर्ज
कैथल। कांगथली में हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कमल सिंह ने सीवन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जून को जब वह सैर रोड कांगथली से गुजर रहा था, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद