फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से गहने-नकदी चोरी

Tue, 18 Nov 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/राजौंद। चीका क्षेत्र में चोर एक रिटायर्ड प्रोफेसर के मकान से लाखों के गहने और 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वारदात के समय मकान मालिक अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे के पास हिसार गया हुआ था। चोरी की सूचना पड़ोसियों ने फोन पर दी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, राजौंद सि्थत किछाना गांव के प्राइमरी स्कूल में भी चोरी हो गई।

प्रोफेसर कॉलोनी, चीका निवासी शील चंद्र विज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिटायर्ड प्रोफेसर हैं। उनका बेटा मयंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, हिसार में कार्यरत है। वह कभी-कभार अपनी पत्नी के साथ मयंक के पास हिसार चले जाते हैं।
विज्ञापन


घर से निकलते समय वह मकान को अंदर से लॉक कर देते हैं। अंदर वाले हिस्से की चाबी सफाई करने वाली के पास रहती है, जबकि बाहर गेट की चाबी सफाई कर्मचारी के पास होती है।

उन्होंने बताया कि 13 नवंबर की दोपहर बाद वह अपनी पत्नी के साथ हिसार गए हुए थे।

16 नवंबर को पड़ोसियों ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके मकान का दरवाजा खुला हुआ है। जब वह पत्नी और बेटे के साथ वापस चीका स्थित अपने मकान पर पहुंचे तो देखा कि मकान का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान अस्त-व्यस्त और बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


सामान की जांच करने पर उन्होंने पाया कि अलमारी में रखे लगभग 45 चांदी के सिक्के, 2 सोने के सिक्के, बैड बॉक्स में रखी 2 चांदी की कटोरियां और 2 चांदी की मूर्तियाँ, अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये और एक एलईडी सहित अन्य सामान गायब था।

शिकायतकर्ता के अनुसार चोर उनके घर से लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी करके ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें