फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ और स्वर्णकारों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी

Wed, 16 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथल।
विज्ञापन
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

सराफ और स्वर्णकारों की हड़ताल बारहवें दिन भी जारी
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा व स्वर्णकारों की हड़ताल मंगलवार को 12वें दिन भी जारी रही। इस हड़ताल के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। स्वर्णकारों ने ऐलान किया है कि वे 17 मार्च को होने वाली दिल्ली की रैली में वे बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। धरने को संबोधित करते हुए सराफा एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र गोयल सर्राफ व स्वर्णकार सभा के जिला प्रधान विनोद कुमार सोनी ने कहा कि 17 मार्च को केंद्र सरकार द्वारा थोपे गए काले कानून के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विराट रैली में देश भर से लाखों सर्राफ व स्वर्णकार भाग लेंगे और केंद्र सरकार से तुगलकी फरमान वापस लेने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन


अगर इसके बाद भी सरकार ने अपना व्यापारी विरोधी रवैया छोड़कर व्यापारियों को राहत नहीं दी तो सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान करते हुए सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की पुरजोर मांग की। धरने में रोष जताने वालों में सुंदर लाल वर्मा सर्राफ, राजेश वर्मा डिंपी, सत्यनारायण गोयल, राजेश सर्राफ, प्रवीण मित्तल, अजय सर्राफ, राहुल मित्तल सराफ, तरसेम सर्राफ, सतीश धवन, राजन वर्मा, विनोद वर्मा, जितेंद्र चौधरी, विजय बंसल, जयप्रकाश सर्राफ, नीरज सर्राफ, कृष्ण सर्राफ, बलवान वर्मा, अशोक सराफ, ईश्वर वर्मा, सुशील सराफ, राकेश सराफ, राजेंद्र बंसल, नरेश वर्मा धनौरी, अनिल वर्मा, राजेश नरवारिया, श्याम लाल, स्वर्णकार सभा कैथल प्रधान राजेंद्र वर्मा, मन्नू वर्मा, अशोक भोला, सुमित वर्मा, देसराज वर्मा, नरेश वर्मा सहित सभी सर्राफ व स्वर्णकार मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें