संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली के प्राध्यापक सतबीर सिंह जागलान ने साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता के बारे में पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया को कविता की प्रति भेंट की। एसपी राजेश कालिया ने प्राध्यापक की पहल की प्रशंसा की।
प्राचार्य हरपाल सिंह ने सुबह प्रार्थना सभा में प्राध्यापक की उपलब्धि पर बधाई दी व मेडल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि सतबीर की कविताएं लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। साइबर ठगी से बचने के लिए हमें सचेत व सतर्क रहना बहुत जरूरी है। प्राध्यापक ने कविता में कहा है कि साइबर ठगी से बचकर रहना या बात सारे चलाइयो, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन मिलायो, ओटीपी नंबर अपना भूलकर मत बताइयो, ऑफर देने वाले फोन कभी मत उठाइयो, लालच बुरी बला होती, लालच में ना फंस जाइयो।
उन्होंने बताया कि प्राध्यापक सतबीर सिंह द्वारा समय-समय पर हरियाणवी कविताओं के माध्यम से जनता को जगाने के लिए सामाजिक विषयों पर कविताएं लिखी जाती रही है। सतबीर सिंह की दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। एक पुस्तक हरियाणवी संग्रह तथा एक हिंदी कविता संग्रह फिर सुबह होगी लिखी जा चुकी है। इससे पूर्व प्राध्यापक ने लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के प्रति लोगों को दोहों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। बधाई देने वालों में पवन शर्मा, जयगोपाल, नवजीत संधू, रविंद्र, शमशेर, सचिन धीमान, सुखवंत, रमेश शामिल रहे।