फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मकान से जेवर और 40 हजार रुपये चोरी

Tue, 09 Jul 2024 06:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सीवन में चोर एक मकान से सोना-चांदी के गहने और 40 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी सीमा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है और ज्यादातर वहीं रहता है। पांच जून को वह भी सीवन से अपने मायके बराड़ा जिला अंबाला चली गई। जब सात जुलाई को वापस घर आई चोरी का पता चला। जांच अधिकारी सुनील ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवादघर के बाहर से कार चुराई, मामला दर्ज
विज्ञापन

कैथल। जाट स्कूल के पास घर के बाहर से एक आरोपी एक युवक की कार चोरी कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव जाखौली निवासी साहिल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह इस समय कैथल में जाट स्कूल के पास गली नंबर पांच में रहता है। चार जून को रात घर के बाहर से कार चोरी हो गई। जांच अधिकारी जगभान सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें