फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सफाई अभियान के दौरान पलटी जेसीबी

Sat, 07 Feb 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत शहर के सजूमा रोड पर जनहित में निजी स्तर पर चलाए जा रहे सफाई अभियान के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सफाई कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन अचानक सड़क किनारे खाई में पलट गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के किसान और आम नागरिक तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड नंबर 2 के पार्षद आशीष राणा और किसान गौरव राणा ने बताया कि सजुमा रोड के आसपास लंबे समय से पशुओं का गोबर, कूड़ा-कचरा और गंदगी के ढेर लगे हुए थे। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इसी को देखते हुए जनहित में निजी स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि सफाई कार्य के दौरान सड़क का किनारा कमजोर होने के कारण जेसीबी मशीन असंतुलित होकर खाई में जा गिरी, जिससे सफाई कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा।

पार्षद आशीष राणा और किसान गौरव राणा ने आम जनता से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें