कैथल। जाट हाई स्कूल सोसायटी संस्था 1939 में बनाई गई थी। ऐसे में यह संस्था 85 साल पुरानी है। इस संस्था के संस्थापक दीन बंधू सर छोटू राम हैं, उन्होंने एक स्कूल से इस संस्था की नींंव रखी थी।
शुरूआत में इस संस्था में सर्व सहमति से प्रधान का चुनाव किया जाता था। उस समय 100 रुपये की आजीवन सदस्य की फीस थी और करीब 200 से 300 सदस्य ही होते है। इस संस्था में सबसे अधिक लंबे समय तक 15 साल तक बारू राम संस्था के प्रधान बने रहे थे।
इस संस्था के पंजीकृत होने के बाद वर्ष 2007 में प्रधान के लिए पहली बार मतदान हुआ था। इससे पहले 2006 में करीब 10 हजार वोट बने थे। 2007 में बलवान कोटड़ा प्रधान बने थे। कोटड़ा का कार्यकाल 2010 तक रहा। 2010 में हुए चुनाव में बलवान कोटड़ा दूसरी बार प्रधान बने। इसके बाद वर्ष 2013 से 2016 तक एडहाॅक कमेटी का कार्यकाल रहा। इसके बाद हुए चुनावों में रणबीर ढुल फौजी प्रधान चुने गए। वह 2019 तक प्रधान रहे। इसके बाद इंद्र नौच प्रधान बने।
इसके बाद लगातार एडहॉक कमेटी की ओर से कार्यभार संभाला जा रहा है। अब करीब चार साल के अंतराल के बाद चुनाव हुआ है। जाट हाई स्कूल सोसायटी का वर्ष 2022 की जनवरी में चुनाव कार्यक्रम तय हुआ था। संवाद