फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसविंद्र हत्याकांड : मुख्य आरोपी कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

Sat, 31 May 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्कॉर्पियो लूट कर चालक की हत्या करने के मामले में वांछित मुख्य आरोपी को सीआईए टीम ने कुरुक्षेत्र नए बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उधर, मामले में गिरफ्तार और रिमांड पर चल रहे एक अन्य आरोपी को पुलिस शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने एक जून तक दो दिन के रिमांड पर भेजा है। गौरतलब है कि अपराध शाखा ने इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं और तीन अन्य की पहचान की जा चुकी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने  कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे से वांछित आरोपी मोहसीम वासी नयातपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने बताया चालक की हत्या कर गाड़ी लूटते समय यूपी वासी मोहसीन, शालिक और अफजाल वाहन में सवार थे। जिन्होंने खरक पांडवा के जसविंद्र की हत्या कर शव को थाना जठलाना तहत गांव भगवान गढ़ में एक पेड़ से बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वारदात करने के लिए षड़यंत्र रचने तथा योजना में लिप्त आरोपी जयभगवान मटौर तथा कर्मबीर बालु के अतिरिक्त आरोपी अफजाल की तलाश की जा रही है। लूटी गई स्कॉर्पियो पहले ही आरोपी शालिक के गांव रायपुर कलां यूपी से बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें