फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जसवीर सिंह के सिर सजा ढांड की सरपंची का ताज, 600 वोटों से जीते

विज्ञापन
10 ढांड 01 96 वर्षी भरा देवी को कुर्सी पर बैठ कर मतदान के लिए ले जाते परिजन 02 गंभीर बीमारी से
विज्ञापन
ढांड। ढांड में सरपंच पद का उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जसवीर सिंह 600 वोटों से विजयी घोषित हुए। जैसे ही सरपंच पद का परिणाम घोषित हुआ तो उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने सरपंच चुने जाने पर उन्हें बधाई दी। नवनिर्वाचित सरपंच ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्होंने उनके पक्ष में मतदान किया वह सभी का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलने के मेरे सपने को साकार करूंगा। मैं सभी ग्रामीणों का आभार प्रकट करना चाहूंगा जिन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया। असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बीडीपीओ ढांड राज सिंह ने बताया कि कल 5718 वोट पोल हुए।
3146 वोट जसवीर सिंह को और 2546 वोट महेंद्र सिंह उर्फ बाली को मिले जबकि 26 वोट नोटा पर डाले गए। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा था। पुलिस की गाड़ियां सायरन बजाती हुईं सड़कों पर घूम रही थी ताकि लोग निडर होकर मतदान कर सकें।
विज्ञापन

सुबह से ही लोगों में मतदान के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा था। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीण मीनाक्षी देवी ने पहली बार मतदान किया। मतदान करने के बाद वह काफी खुश नजर आई। मीनाक्षी ने बताया कि मुझे पहली बार मतदान करके बहुत अच्छा लगा।
बुजुर्गों को कुर्सी पर बैठाकर दोनों तरफ से उठाकर ले गए मतदान के लिए : जिला प्रशासन की ओर से बीमार, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। उन मतदाताओं को उनके परिजन कुर्सी पर बैठा कर दोनों तरफ से हाथों में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर जाते हुए नजर आए। प्रशासन की ओर से चुनाव के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए थे। 96 वर्षीय भूरो देवी ने बताया कि मैं चलने-फिरने में लाचार हूं लेकिन फिर भी मतदान करने के लिए आई हूं।
प्रशासन ने मतदान केंद्र तक जाने के लिए जब कोई व्हील चेयर उपलब्ध नहीं करवाई तो उनके परिजनों ने कुर्सी पर बैठाकर मतदान करवाया। गंभीर बीमारी की हालत में अपने परिजनों के साथ मतदान करने पहुंची रेखा को भी मतदान केंद्र पर व्हील चेयर उपलब्ध नहीं हुई।

10 ढांड 01 96 वर्षी भरा देवी को कुर्सी पर बैठ कर मतदान के लिए ले जाते परिजन 02 गंभीर बीमारी से

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें