फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पोस्टर प्रतियोगिता में जसना-साक्षी प्रथम

Sun, 24 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में उप​स्थित बच्चे। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। विश्व जैव विविधता दिवस पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की ओर से गांव नरड़ स्थित नरड़ांचल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान हुई पोस्टर प्रतियोगिता में जसन और साक्षी प्रथम रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के वन राजिक अधिकारी पूंडरी महावीर सिंह पठानिया उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, पर्यावरण बचाने और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए कहा।
विज्ञापन


जिला समन्वयक रेखा लोहान ने जैव विविधता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने पॉलीथीन के कम इस्तेमाल, फसलों में रासायनिक दवाइयों के सीमित प्रयोग तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जैव संरक्षण अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में गांव सौंगल से पहुंचे बीएमसी अध्यक्ष संदीप कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि जल और जंगल के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। इस मौके पर जैव विविधता प्रबंधन समिति के कार्यों के लिए प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, रंगोली, भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं को चौथी से सातवीं तथा आठवीं से बारहवीं कक्षा तक दो वर्गों में विभाजित किया गया। कुल 154 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में वन रक्षक मनोज कुमार, विद्यालय प्रधानाचार्य सीमा, अध्यापक राहुल, सरपंच सतीश कुमार, पंच बलजीत तथा अन्य बीएमसी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।
विज्ञापन


रंगोली में दीपिका अव्वल मनप्रीत रहीं द्वितीय

रंगोली प्रतियोगिता में दीपिका ने प्रथम तथा मनप्रीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में रूद्र और जया प्रथम, जबकि कृति और शिवानी द्वितीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में माफी और दीक्षा प्रथम तथा अरमान और राधिका द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में जसन और साक्षी प्रथम, प्राची और दक्ष द्वितीय तथा आशा और नैंसी तृतीय स्थान पर रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संजय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि परी और आरव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें