फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय युवा सप्ताह प्रतियोगिता में जैस्मिन प्रथम, प्रीत कौर द्वितीय

Thu, 15 Jan 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
सहायक निदेशक संजीव धीमान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग, हरियाणा के तहत राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर राजकीय आईटीआई कैथल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने और नशे से दूर रहने के संदेश पर जोर दिया गया। प्रतियोगिता में जैस्मिन ने प्रथम, प्रीत कौर ने द्वितीय और कृतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सभी विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और इनाम राशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। निर्णायक मंडल में राहुल चौहान, विनीत शर्मा और इंदु बाला ने मुख्य भूमिका निभाई और प्रतियोगियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में युवाओं ने न केवल अपनी प्रतिभा दिखाई, बल्कि स्वरोजगार, नशा मुक्ति और कौशल विकास का संदेश भी समाज तक पहुंचाया।
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य अतिथि और सहायक निदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा संजीव धीमान ने कहा कि आज का युग प्रतिस्पर्धा का है, जिसमें छात्रों को हर समय देश-प्रदेश में हो रही घटनाओं और अवसरों की जानकारी रखनी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नौकरी के पीछे न भागें, बल्कि रोजगार देने वाला बनें, यानी स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने कहा कि युवाओं को अपने हुनर पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिसके पास कौशल है, उसकी कद्र हमेशा होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शमशेर सिंह, पूर्व चुनाव तहसीलदार कैथल ने युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का महत्व बताया।

सहायक निदेशक संजीव धीमान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें