फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जन्नत ने जीते चार मुकाबले

Wed, 21 Jan 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जन्नत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कुलतारण गांव की प्रतिभाशाली बॉक्सर जन्नत ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उसने अब तक खेले गए अपने चारों मुकाबले जीत लिए हैं। अब प्री-क्वार्टर के मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता का मंगलवार को दूसरा दिन था और यह 23 जनवरी तक चलेगी। हर मैच में जन्नत ने तकनीकी कौशल और फुर्ती का परिचय देते हुए विपक्षी खिलाड़ियों को मात दी। अब वह प्री-क्वार्टर के मुकाबले में दम दिखाएंगी।
विज्ञापन


गांव कुलतारण की साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली जन्नत ने केवल चार साल पहले बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन


जन्नत अब तक पांच बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक हासिल कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

कोच बोले- फुर्ती, तकनीक है जन्नत की खूबी

जन्नत दो बार स्कूल नेशनल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं, वहीं जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोच अमरजीत के अनुसार, जन्नत की सबसे बड़ी ताकत उनकी फुर्ती, तकनीक और मुकाबले के दौरान संतुलित रणनीति है, जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती है। पुणे में चल रही प्रतियोगिता में उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। ग्रामीण और खेल प्रेमियों ने जन्नत से उम्मीद जताई है कि वह इस प्रतियोगिता में भी पदक जीतकर कैथल और हरियाणा का नाम रोशन करेंगी। अभी तक के मुकाबलों में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और आने वाले मैचों में भी जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें