फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2025:कैथल में अनूठे ढंग से मनाया जाता है जन्माष्टमी का पर्व, सीवन में 11 स्थानों पर लगेंगी मटकियां

Sat, 16 Aug 2025 10:03 AM IST
नवीन दलाल अमित तनेजा, सीवन (कैथल)

सार

धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन में बाहरी कलाकार भी आमंत्रित किए जाते हैं, जो अपने मधुर भजनों और झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करते हैं। इन प्रस्तुतियों से पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई देता है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सीवन में इस बार भी पूरे उत्साह और पारंपरिक जोश के साथ मनाया जाएगा। पिछले 18 वर्षों से नगर में युवाओं की टोली द्वारा आयोजित दही हांडी कार्यक्रम इस बार अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। आयोजन का दायित्व जनकल्याण ट्रस्ट निभा रहा है।

विज्ञापन


जनकल्याण ट्रस्ट के प्रधान एवं नगर पार्षद धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक 18 सफल आयोजन संपन्न हो चुके हैं और इस बार 19वां दही हांडी महोत्सव होगा। इसके तहत नगर में कुल 11 स्थानों पर मटकियां टांगी जाएंगी, जिनमें प्रमुख स्थल मॉडल संस्कृति स्कूल के पास, पीपल वाला चौक, स्वर्गद्वार मंदिर चौक सहित अन्य स्थान शामिल हैं।

सबसे ऊंची मटकी हमेशा की तरह बाबा नारायण दास सत्संग हॉल के सामने स्थित मैदान में फोड़ी जाएगी, जो हर वर्ष का मुख्य आकर्षण रहता है। यहां विशेष मंच, रंगीन सजावट और रोशनी की भव्य व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालु पूरे आनंद के साथ कार्यक्रम का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन


धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन में बाहरी कलाकार भी आमंत्रित किए जाते हैं, जो अपने मधुर भजनों और झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर करते हैं। इन प्रस्तुतियों से पूरे नगर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई देता है।

कार्यक्रम में युवाओं की टीमें पारंपरिक अंदाज़ में मानव पिरामिड बनाकर मटकियां फोड़ेंगी। इन मटकियों में दही, मक्खन, मिठाइयां और इनाम रखे जाएंगे। आयोजन की सफलता के लिए ट्रस्ट के सदस्य सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं जैसे कि मटकी टांगने के स्थानों का चयन, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।

शर्मा ने कहा कि यह पर्व केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी में ही नहीं, बल्कि नगर के युवाओं में भाईचारे, सहयोग और टीम भावना को भी मजबूत करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। शाम को नगरवासी बड़ी संख्या में विभिन्न स्थलों पर एकत्र होकर मटकी तोड़ प्रतियोगिता का आनंद उठाएंगे और जन्माष्टमी के गीतों के बीच भक्ति और उत्साह का अनूठा अनुभव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें