अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जैक एंड जिल रेस, बोल रेस, रस्सा कस्सी, शिक्षकों की दौड़ सहित कई खेल प्रतियोगिताएं शामिल की गई।
खेल प्रतियोगिता में अपोलो टायर की एचआर डा. गुंजन सिंह व दिग्विजय सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रिंसीपल रोमिता शर्मा ने बताया कि बोल रेस में प्रशिक्षित प्रथम स्थान, मंयक द्वितीय व रुद्ध ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैंक एंड जिल रेस में अर्पण व अरमान ने प्रथम स्थान, हरगुण और मनमीत ने द्वितीय स्थान, कार्तिक व सिमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में कुछ नया करने का जज्बा पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि स्कूल का कार्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना होता है। बच्चों को शिक्षा के साथ उन सभी पहलुओं की भी शिक्षा दी जानी चाहिए जिसे वह अपने जीवन में कभी भी किसी भी समय इस्तेमाल कर सकें। स्कूल की ओर से भी इस प्रकार के खेलों का आयोजन समय समय पर किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आए खिलाडिय़ों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया।