फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: असंध-कैथल मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम

Sat, 23 May 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जाखौली के पास असंध-कैथल मार्ग पर गिरा विशाल पेड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। जाखौली गांव के पास असंध-कैथल मार्ग पर उस समय बड़ा हादसा बच गया, जब सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक सड़क के बीचों-बीच गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पेड़ गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालकों को मजबूरन वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच लंबे समय तक जाम में फंसे रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद संबंधित विभाग की टीम नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में स्थानीय लोगों ने मिलकर पेड़ को सड़क से हटाया और यातायात को सुचारु करवाया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें