फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नीलगाय को सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Sat, 23 May 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रेस्क्यू के बाद सचिव सतबीर राविश के निवास पर बांधी गई नीलगाय।
विज्ञापन
गुहला चीका। शुक्रवार को एक नीलगाय भटककर चीका के रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गई। लोगों और आवारा कुत्तों से बचने के प्रयास में नीलगाय भागते हुए मार्केट कमेटी सचिव सतबीर राविश के निवास में घुस गई। सूचना मिलते ही मार्केट कमेटी के सहसचिव रोहतास कुमार, लिपिक दीपक मित्तल व अन्य कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए नीलगाय का सुरक्षित बचाव किया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने नीलगाय को सुरक्षित रूप से स्योंसर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें