फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में मंडी के सामने लगाया जाम

Thu, 10 Oct 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद । अनाज मंडी राजौंद में धान की फसल की खरीद न होने पर किसानों ने मंडी के सामने जाम लगा दिया। किसानों ने यह जाम सुबह करीब 11 बजे लगा दिया। करीब एक घंटे के बाद आश्वासन मिलने पर उन्होंने जाम खोल दिया।

इस दौरान जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने किसानों को समझाने पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि उनकी कैथल के डीएम से बात हुई है, वे वीरवार से धान की सरकारी खरीद शुरू करवा देंगे। इस दौरान थाना प्रभारी इंद्र सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हुए थे। उन्होंने किसानों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन किसान अपनी जिद पर अड़े रहे कि जब तक धान की खरीद शुरू नहीं होती, वे जाम नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने हरियाणा वेयर हाउस डीएम कैथल से बात की। उन्होंने वीरवार से धान की खरीद शुरू करने की बात कही। जिस पर नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाया कि धान की खरीद से सुचारू रूप से शुरू करवा दी जाएगी। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कल से खरीद नहीं हुई तो फिर से वह ठीक 11 बजे जाम लगाने को मजबूर होंगे। किसानों ने कहा कि वह लगातार एक अक्तूबर से मंडी में धान लेकर बैठे हैं। जिसमें कुछ किसानों की धान की फसल 10 दिन बाद नहीं खरीदी गई है।
विज्ञापन


नाराज किसानों ने कहा कि कभी धान में नमी कम बता दी जाती है तो कभी ज्यादा बता दी जाती हैं। इस तरह परेशान होकर मजबूर होकर जाम लगाने को विवश होना पड़ता हैं। उधर, मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि उन्होंने डीएम कैथल से बात की है। वीरवार को मिलर आ जाएंगे। इसके बाद खरीद भी सुचारू रूप से शुरू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें