फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस की निगरानी में हुआ जलाभिषेक

Mon, 28 Aug 2023 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/ पूंडरी/ राजौंद। सावन के अंतिम सोमवार पर शिव मंदिरों में जलाभिषेक को कड़ी सुरक्षा की गई थी। पुलिस की निगरानी में जलाभिषेक किया गया। विश्व हिंदू परिषद आह्वान पर विभिन्न हिंदू संगठनाें ने श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। इस दौरान पुलिस का कड़ा पहरा रहा। मंदिर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया था।
हिंदू संगठन के चंद्रभान ने बताया कि अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने जिलेभर के शिव मंदिरों में भगवान भोले का जलाभिषेक किया। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूंडरी में श्री ग्यारह रुद्री शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने कैथल के जिला संयोजक मुकेश कुश की अध्यक्षता में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की जी-20 की बैठक को देखते हुए केंद्र से ये आह्वान किया की बृजमंडल की यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर के सभी अपने अपने ही जिलों में ही जलाभिषेक करें। कुश ने बताया कि वे अपनी अधूरी छूटी यात्रा अवश्य ही पूरी करेंगे। इस मौके पर पुंडरी नगर के संयोजक विजय, पूंडरी ग्रामीण के संयोजक प्रताप, रजत , सुखविंद्र, कुलदीप, सत्यसैन, सचिन,साहिल, गीतांश सीवन, विजय, सुखविंद्र, विकास, अंकित, आशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजौंद में श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही मंदिरों में शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल चढ़ाकर सुख शांति की कामना की। सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने मंदिर में उद्यापन करते हुए पूजा की। आचार्य पंडित राम भगत हरित ने बताया कि श्रावण मास में शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार के व्रत रखने का बहुत अधिक फल मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें