फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखेड़ी गुट ने भी दिखाई ताकत

Thu, 10 Dec 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट संस्था के प्रधान पद को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच वीरवार को पूर्व प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी गुट की ओर से बुलाई गई पंचायत में 44 सदस्यों के पहुंचने का दावा किया गया। हालांकि बैठक का एजेंडा संस्था की भलाई के लिए सर्वसम्मति से प्रधान समेत कार्यकारिणी के चुनाव पर चर्चा करना था लेकिन बैठक में अधिकतर कांग्रेस अथवा दर्शन सिंह मालखेड़ी गुट समर्थित कॉलेजियम सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन


खनौरी रोड बाईपास स्थित निर्माणाधीन जाट धर्मशाला में जाट महापंचायत का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सर्व जाट खाप पंचायत के राष्ट्रीयाध्यक्ष नफे सिंह नैन ने की। बैठक में 75 कॉलेजियम में से 37 सदस्यों के पहुंचने का दावा किया गया। जबकि सात सदस्यों की दूरभाष पर अपनी सहमति जताने की जानकारी दी गई है। बैठक में सात सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन किया गया जो 75 सदस्यों से संपर्क साधकर चुनाव में सर्वसम्मति बनाने का कार्य करेगी।

ये हैं कमेटी के सदस्य
चौ. नफे सिंह नैन, लाल सिंह शास्त्री, हरिकेश फौजी कसान, जगदीश सरपंच पाई, साधू राम सहारण, प्रताप चहल और गंगा राज करोड़ा कमेटी में शामिल हैं।

सहमति से प्रधान के चयन की अपील
पंचायत में लाल सिंह शास्त्री सहित जाट शिक्षण संस्थान के प्रधान दर्शन सिंह मालखेड़ी, जाट धर्मशाला के प्रधान शंकर संधू, सज्जन सिंह ढुल, बिल्लू चंदाना, रोशन ढांडा, सुभाष बड़सीकरी, पार्षद अवतार सीड़ा, चरण सिंह कोच, जसवंत कोच, सत्यदेव छौत, धर्मपाल सिंह जागलान, जयवीर नगर पार्षद, रामनिवास दिल्लोवाली मौजूद रहे। नफे सिंह ने प्रतिनिधियों से सहमति बनाने की अपील की।
विज्ञापन


ये सदस्य रहे मौजूद
बैठक में नरेंद्र सीड़ा, जोगेंद्र फौजी ग्योंग, धर्मवीर कौलेखां, विरेंद्र मोर, डा. सतबीर, राजपाल खेड़ी शेरू, रोहताश धनौरी, डा. मोकम खेड़ीशेरू, दिलबाग नैन लोन, यशपाल ग्योंग, सतीश कुमार छातर, शमशेर सिंह मलिक खुराना, दिलबाग चोपड़ा, गुरदेव बेलरखां, रघुबीर बड़सीकरी, दलबीर नैन सींह, सुभाष पाई, दीपक कुमार पाई, हजारी सिंह कसान, राजेंद्र चहल हरिपुरा, सुरेश देवीगढ़, नरेंद्र कुमार मटौर, बलबीर हजवाना, रणदीप सहारन खरकपांडवा, सुरेंद्र थुआ, गौरव मानस, कपूर सिंह अटेला, ािमपाल गुहणा, गुरमेल सिंह ठेकेदार, रामचंद्र मास्टर बालू, रामनिवास कैलरम, बलबीर सिंह सेरधा, अनिल दहिया, रणवीर श्योकंद जाजनपुर, डा. भरथू भाना, धर्मपाल सिंह नैन नैना व सवा सिंह नैन के पहुंचने का दावा किया गया। वहीं चुनाव के बाद एक रेस्तरां में बुलाई गई इनेलो समर्थित सदस्यों की मीटिंग में इससे पूर्व 53 सदस्यों के पहुंचने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें