फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन पत्र ना देने पर जिला परिषद की चेयरपर्सन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित

Sun, 05 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर धरना जारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आरक्षण व अन्य मांगों को लेकर जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा गांव देवबन कैंची चौक पर दिया जा रहा धरना 35वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को धरने की अध्यक्षता गांव जाखौली के माला राम बैरागी ने की। उन्होंने जाट समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा सरकार ने 36 बिरादरी के भाईचारे को खराब करते हुए जातिवाद के जहर घोलना बंद नहीं किया तो प्रदेश की 36 बिरादरी भाजपा सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन


धरने में जिला प्रधान प्रवीन किच्छाना व संजय जागलान ने कहा कि जिला परिषद चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर जो जाट समाज से संबंध रखती है, का सहयोग न देना दुर्भाग्यपूर्ण है। धरनास्थल पर मौजूद लोगों ने जिला परिषद चेयरपर्सन के खिलाफ हाथ उठाकर निंदा प्रस्ताव पारित किया।

धरने पर मौजूद जाट समाज के लोगों को संबोधित करते हुए प्रेस प्रवक्ता भरत सिंह बैनीवाल, जोगी राम मलिक व मास्टर अजमेर सिंह ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सरकार ने 20 मार्च से पहले आंदोलनकारियों की मांगों को जिन पर समझौता हो चुका है। उसे लागू न हीं किया गया तो 20 मार्च को जाट समाज के लोग संसद घेराव के लिए दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान समाज के लोग अपने साथ टेंट सहित अन्य राशन पानी भी वाहनों में लादकर साथ लेकर जाएंगे। धरने में मंच संचालन सोनू बांगड़ व बनी सिंह संधू ने किया। इस मौके पर जोगिंद्र कसान, सुभाष मटौर, कुड़ा राम, रामस्वरुप, पूर्व सरपंच देवबण, मास्टर रामकला, शिश राम बालू, धनपति, बाली, धर्मपाल, संतो, संतरो देवी, धीरा देवबन, होशियार गिल, बलजीत, बिल्लू चंदाना, बबीता, धनपति नैना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें