फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई विद्यार्थियों को नहीं मिल रही नियमित बस, सफर में परेशानी

Sat, 29 Nov 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज, एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की आईटीआई में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को संस्थान तक पहुंचने के लिए नियमित बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिस कारण विद्यार्थियों को रोजाना सफर में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बस न मिलने के कारण वे मायूस होकर बिना कक्षा में पहुंचे ही वापस लौट जाते हैं।

शहर के नए बस अड्डे से आईटीआई लगभग साढ़े तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों को थ्री व्हीलर, मैजिक, ई-रिक्शा और अन्य निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे न केवल उनका अतिरिक्त जेब खर्च बढ़ रहा है, बल्कि समय की भी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन


विद्या वाहिनी बस सेवा भी बंद

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा छात्राओं के लिए शुरू की गई विद्या वाहिनी पीली बस सेवा भी फंड के अभाव में कई वर्षों से बंद है।

परिवहन विभाग को कई बार समस्या बताई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। पड़ोसी जिलों में जहां सिटी बसें चलाई जा चुकी हैं, वहीं कैथल में अब तक यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। शुक्रवार को बस न मिलने पर छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और आईटीआई तक नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की।

बसों का प्रबंध होना चाहिए : सोनी

छात्रा सोनी ने बताया कि रोजाना 40 रुपये खर्च करके ऑटो से आईटीआई पहुंचते हैं। “बसों का कोई प्रबंध नहीं है। प्रशासन को आईटीआई तक नियमित बस सेवा चलानी चाहिए,” उसने कहा।
विज्ञापन


ऑटो बदलकर पहुंचना पड़ता है : अन्नू

छात्रा अन्नू ने बताया कि वह रोजाना 20 रुपये किराया देकर दो ऑटो बदलकर आईटीआई पहुंचती है। पहले पिहोवा चौक और फिर वहां से आईटीआई। उसने कहा, सरकार को सिटी बस सेवा शुरू करनी चाहिए। यह हम जैसे यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है।

अभी रोडवेज की शहर में बस सेवा चलाने का कोई प्लान नहीं है। पहले रेड क्रॉस की ओर से ही विद्या वाहिनी बसें चलाई जाती थीं। -कमलजीत, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें