फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल में अप्रेंटिस पर कार्यरत आईटीआई के विद्यार्थी को लगा करेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। द सहकारी शुगर मिल कैथल में अप्रेंटिस पर काम कर रहे एक युवक को करेंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके हाथ और आंख भी झुलस गए। पीड़ित की ओर से इस आशय की शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मायापुरी कॉलोनी कैथल के अमन कुमार ने सिविल लाइन कैथल पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2020 में राजकीय आईटीआई कैथल से इलेक्ट्रीशियन का कोर्स किया था। इसके बाद वह 21 दिसंबर 2021 को कैथल सहकारी चीनी मिल में बतौर अप्रेंटिस लगा था। उसकी ड्यूटी जसबीर सिंह इलेक्ट्रीशियन तथा हेल्पर सूरजभान के साथ लगाई गई थी। वह एक जून को सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी पर गया था। जसबीर व सूरजभान ने उसे स्टार्टर में बिजली चेक करने के लिए कहा। आरोप है कि जब उसने उक्त कार्य करने में असमर्थता जताई तो दबाव डाला गया। वहीं बिजली सप्लाई चेक करने के लिए सेफ्टी किट भी नहीं दी गई। जब वह सप्लाई चेक करने लगा तो स्टार्टर में धमाका हुआ तथा उसमें आग लग गई। इससे उसकी दोनों आंखें तथा बाजू झुलस गए। वह बाल-बाल बच गया। जांच अधिकारी रोहताश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में शुगर मिल एमडी विरेंद्र चौधरी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वे पता करवाएंगे कि घटना किन हालातों में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें