फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : आज जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट आज

Tue, 09 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजकीय आईटीआई में पहली काउसंलिंग का दौर समाप्त हो गया। मंगलवार को दूसरी सूची जारी होगी। 

राजकीय आईटीआई कैथल में पहली काउसंलिंग में 735 सीट जारी की गई थी। इनमें से विद्यार्थियों ने केवल 320 सीटों पर ही दािखला लिया है। शेष सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं लिया।

विद्यार्थियों का दाखिला न लेना मन पंसद कोर्स न मिलना बताया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा 25 जून तक फार्म प्राप्त किए गए थे। इनमें से चार जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट कम सीट अलाटमेंट जारी की गई थी। इसमें 735 सीट जारी की गई थी।
विज्ञापन


विभाग द्वारा चार जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट में दाखिला लेने उपरांत खाली सीटों का ब्योरा दर्शाया गया है। इसके साथ ही जिन विद्यार्थियों को अपने फार्म में कोर्स या आईटीआई में संशोधन करना है, तो इसके लिए भी पोर्टल पर आप्शन दी गई है।

दूसरी सूची में कम सीटें अलॉट होंगी

जारी किए गए शेडयूल के अनुसार नौ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट कम सीट अलाॅटमेंट जारी की जाएगी। जिन विद्यार्थियों को पहली मेरिट लिस्ट में कोर्स नहीं मिला तो ऐसा अनुमान है कि यह मेरिट लिस्ट पहली की अपेक्षा कम मेरिट पर आएगी।
विज्ञापन

यदि किसी का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं आया तो वह विद्यार्थी बिना संशोधन के भी दूसरी मेरिट सूची में शामिल होंगे। इसके अलावा नौ जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।

-सतीश मच्छाल, आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें