फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईटीआई की छात्राएं करेंगी पहली बार अपने मत का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई की छात्राएं करेंगी पहली बार अपने मत का प्रयोग
विज्ञापन

बोलीं- कौशल विकास को बढ़ावा देने वाले उम्मीदवार के पक्ष में देंगे मत

25 मई को होना है लोकसभा चुनाव का मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने के लिए आईटीआई की छात्राएं भी काफी उत्साहित हैं। छात्राओं का कहना है कि वे इस बार कौशल विकास को बढ़ावा देने वाले उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगी। कहा कि वे पूरे उत्साह से मतदान करते हुए कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद चुनेंगी और केंद्र में नई सरकार चुनने में भागीदारी निभाएंगी।

पहली बार मतदान के लिए उत्साह
मैं पहली बार मतदान करूंगी जिसके लिए मुझे खुशी है। अपनी मर्जी से चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर क्षेत्र का सांसद चुनने में प्रतिभाग करूंगी। मतदान करने को लेकर काफी उत्साह है। शिक्षित और कौशल विकास को बढ़ावा देने वाले प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन

-छात्रा अनिषा।

फोटो नंबर-24
देश को आगे बढ़ाने वाले को दूंगी वोट
मैं पहली बार मतदान करूंगी। मैं उसे वोट दूंगी जो देश को तरक्की की राह पर ले जाएगा। अक्सर देखने को मिलता है कि जो पहली बार मतदान करता है, वह अपने परिवारजन के प्रभाव में आकर मतदान करता है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगी। अपनी मर्जी से सही प्रतीत होने वाले उम्मीदवार को ही अपना मत दूंगी।
-छात्रा रिंकू।

नई सरकार चुनने में देंगे योगदान-
मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करूंगी और पसंदीदा प्रत्याशी को वोट देकर अपनी मर्जी से नई सरकार चुनने में प्रतिभागी बनूंगी। इसकी मुझे बहुत खुशी है।
विज्ञापन

-छात्रा नवजोत।

निभाऊंगी अपनी भागीदारी-
मैं 25 मई का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। उस दिन मैं कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने परिवार के साथ मतदान करूंगी। मैं उस प्रत्याशी को वोट दूंगी, जो देश को विकास की राह पर आगे ले जाने में सक्षम और समर्थ हो।
-छात्रा नेहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें