फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए आईटीआई जाने का मार्ग होगा सुगम

विज्ञापन
24-कलायत। राष्ट्रीय राजमार्ग से आईटीआई के प्रवेश द्वार तक बन रहा मार्ग। - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कलायत आईटीआई में जाने का रास्ता अब विद्यार्थियों के लिए सुगम हो जाएगा। अधीक्षक जगदीश चंद्र व ईएसआई वीरेंद्र श्योकंद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से आईटीआई के प्रवेश द्वार तक का रास्ता कच्चा होने के कारण विद्यार्थियों व अध्यापकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के बाद यह मार्ग पानी से भर जाने के बाद समस्या और बढ़ जाती है। विभाग के जेई सुशील कुमार ने बताया कि एस्टीमेट पास होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से आईटीआई के प्रवेश द्वार तक के मार्ग को ब्लाक्स के साथ पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पानी का भराव न हो इस लिए इस मार्ग को मिट्टी डाल कर ऊपर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें