फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा दुष्यंत ने नहीं विधायक ईश्वर ने दिया : चीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका/कैथल। गुहला के विधायक ईश्वर सिंह की ओर से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर लगाए गए अनदेखी व वादा खिलाफी के आरोपों का जवाब जजपा के प्रदेश प्रभारी अवतार चीका ने दिया।
विज्ञापन

चीका में प्रेस वार्ता के दौरान अवतार चीका ने कहा कि धोखा दुष्यंत ने नहीं बल्कि विधायक ईश्वर सिंह ने दूसरी बार ताऊ देवी लाल परिवार से किया है। उन्होंने कहा कि 1977 में ताऊ देवी लाल ने ईश्वर सिंह को टिकट देकर विधायक बनाया था लेकिन ईश्वर सिंह ने विधायक बनते ही ताऊ देवी लाल को छोड़ भजन लाल की पार्टी ज्वाइन कर ली।
उसके बाद ईश्वर सिंह ने विभिन्न पार्टियों की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक बार भी जीत नहीं पाए। उनके अनुसार वर्ष 2019 में एक बार फिर देवी लाल के पोते दुष्यंत चौटाला ने ईश्वर सिंह को न सिर्फ अपनी पार्टी का टिकट दे उन्हें विधायक बनवाया, बल्कि उनके बेटे रणधीर सिंह को डेयरी विकास संघ का चेयरमैन और ईश्वर सिंह की पुत्रवधू रेखा रानी को चीका नगरपालिका की अध्यक्ष का चुनाव भी जितवाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने ईश्वर सिंह को पूरा मान सम्मान दिया। चीका में टूटी सड़कों के लिए दुष्यंत को जिम्मेवार ठहराने वाले विधायक ईश्वर सिंह को अपने साथ लेकर जब वे पूर्व डिप्टी सीएम के पास गए तो वहां पता चला कि ईश्वर सिंह ने तीन सालों में हलके के लिए एक भी सड़क निर्माण की मांग नहीं रखी थी। इस मौके पर उनके साथ जजपा एससी सेल के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, पप्पल बलबेहड़ा, भाग सिंह सीड़ा, उदय हरिगढ़ व काला हरिगढ़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें