फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड में वर्षों पुराना रिकॉर्ड हुआ खराब

Thu, 19 Sep 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। विद्युत निगम कार्यालय ढांड की जर्जर भवन में बारिश के पानी से वहां पर रखा हुआ वर्षों पुराना रिकॉर्ड राख हो गया है। कई फाइलों में कीड़े दिख रहे हैं।

निगम कार्यालय क्लर्क रमेश ने बताया कि कार्यालय का भवन काफी दिनों से जर्जर हालत में होने के चलते छतों से बारिश का पानी टपकता रहता है। बारिश अधिक होने के कारण कार्यालय में कई-कई फीट तक पानी भर जाता है।
विज्ञापन


इससे वहां पर कमरों में रखा हुआ रिकॉर्ड पानी में डूब जाता था। जगह की कमी होने के चलते इसे कहीं अन्यत्र भी नही रख सकते थे। बरसात का पानी लग जाने के बाद रिकॉर्ड को बचाने के लिए धूप में रख कर उसे सुखाने का प्रयास भी किया गया लेकिन कागज पानी लगने के बाद काफी खस्ता हालत में हो गया और उसमें कीड़े तक पैदा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब रिकॉर्ड को उठाने का प्रयास करते है तो उसके टुकड़े-टुकड़े हो जाते है। उसकी हालत ऐसी हो गई है कि ना तो उसमें से कुछ पढ़ सकते और ना ही उसकी फोटो कापी

कर सकते है। ऐसे में बड़ी दिक्कत होगी, यह तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें