फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बरसे बदरा, लोगों को गर्मी से मिली थोड़ी राहत

Tue, 20 Aug 2024 05:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में रक्षाबंधन पर बादलों ने भी बूंदों से प्यार बरसाया। नतीजा, गर्मी और उमस दूर होने से लोगों को राहत मिली। सोमवार दोपहर से पहले धूप व दोपहर बाद बारिश के बाद मौसम अन्य दिनों की अपेक्षा ठीक रहा है। इसका लोगों ने खूब आनंद लिया है।

दिन चढ़ने के साथ पारा भी चढ़ता गया। दोपहर 12 बजे तक धूप के साथ गर्मी रही। इसके चलते चिप-चिपाहट भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दोपहर बाद आसमान में काले बादल छाए रहे और कही हल्की तो कही तेज बारिश हुई। जिले में सोमवार को 27 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


बारिश के बाद जिलावासियों को गर्मी से राहत मिली। शाम के समय वातावरण में नमी के कारण हवा ठंडा रहा। मौसम सुहावना होने से लोग बेहद खुश नजर आए और इसका जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान शहर के पार्कों व बगीचों में शाम चार बजे ही काफी रौनक देखने को मिली। शाम तक बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन गर्मी से राहत रही। क्षेत्र में हुई 27 एमएम बारिश से किसानों को कुछ राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि यदि प्रतिदिन 30 से 50 एमएम बारिश होती रही तो धान की फसल के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में मिल जाएगा। बुधवार तक मौसम परिवर्तन शील रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें