फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आपत्तिजनक ऑडियो वायरल पर विधायक बोले- मिमिक्री है

Tue, 20 Aug 2024 05:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। जिले में एक ऑडियो वायरल हो रही है, जिसमें बोलने वाला व्यक्ति कथित रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक आला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। यह ऑडियो एक स्थानीय भाजपा विधायक की बताई गई है। दूसरी ओर, भाजपा विधायक ने इसे किसी मिमिक्री आर्टिस्ट की करतूत बताते हुए साजिश की बात कही है।

यह ऑडियो जैसे ही वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर घमासान मच गया। ऑडियो में संघ के एक आला नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनकी निंदा की गई है। बताया गया कि यह ऑडियो एक भाजपा विधायक का है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई। जब इस संबंध में विधायक से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि किसी ने साजिश के तहत उनकी आवाज की मिमिक्री कर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल की अगुवाई में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इस कारण कांग्रेस और विरोधी लोग बौखला गए हैं। इसी वजह से साजिश कर मेरी छवि खराब करने की यह कोशिश है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें