फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आधा घंटा जमकर हुई बारिश, बाद में गर्मी ने सताया

विज्ञापन
तेज बारिश के बाद चीका में सड़क पर जल भराव के बीच से गुजरते हुए वाहन। संवाद
विज्ञापन
कैथल। क्षेत्र में वीरवार को सुबह के समय आसमान में अचानक काले बादल छा गए और सुबह साढ़े नौ बजे लगभग आधे घंटे तक जमकर तेज बारिश हुई। इस बारिश से जहां पिछले कई दिनों से पड़ रही चिलचिलाती गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं इसके तुरंत बाद निकली तेज धूप ने उमस बढ़ा दी।
विज्ञापन

यह बारिश कृषि क्षेत्र के लिए फायदेमंद रही। विशेषकर धान और चारे की फसलों को पानी मिला। पिछले कुछ दिनों से कम बारिश के कारण किसान खेतों में सिंचाई को लेकर चिंतित थे। इस जोरदार बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं। कृषि विशेषज्ञ डॉ. हरमीत का कहना है कि इस समय फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी जिससे उत्पादन में सुधार होगा और किसानों की लागत भी घटेगी।
सड़कों पर जलभराव और बढ़ी उमस
मात्र आधे घंटे की बारिश ने नगर परिषद के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों और निचले इलाकों की सड़कों पर भारी मात्रा में पानी जमा हो गया। सड़कों पर जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के तुरंत बाद तेज धूप खिलने से वातावरण में उमस का स्तर 62 प्रतिशत तक पहुंच गया। हवा बंद होने के कारण लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल दिखे। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद हवा में नमी बढ़ने से अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम का कहना है कि मानसून की सक्रियता के कारण अगले दो दिनों तक क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

चीका में सुबह बारिश, दोपहर में उमस और तेज धूप
गुहला-चीका। गुहला चीका क्षेत्र में वीरवार को मौसम ने दिनभर अलग-अलग रंग दिखाए। सुबह जहां तेज हवाओं के साथ तेज बारिश हुई और वातावरण में नमी बनी रही। वहीं दोपहर तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह की बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप तेज होती गई और उमस बढ़ने लगी। नमी अधिक होने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास और अधिक हुआ। मौसम के इस अचानक बदलाव से लोगों को एक ही दिन में गर्मी और राहत दोनों का अनुभव हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल, बारिश और धूप का यही मिश्रित दौर जारी रह सकता है। शहर में सुबह का सुहावना मौसम दोपहर तक उमस भरी गर्मी में बदल गया जिससे लोगों को असहजता का सामना करना पड़ा लेकिन कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर गया है।

तेज बारिश के बाद चीका में सड़क पर जल भराव के बीच से गुजरते हुए वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें