फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का सदुपयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : दीपक कुमार

Sat, 18 Apr 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंडल नंबर-1 अभिषेक शेर के दिशा-निर्देशानुसार खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय गुहला में खंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने शुक्रवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ती जल मांग को देखते हुए पानी का सदुपयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। दीपक कुमार ने बताया कि भारत सरकार की ओर से 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़ा का भी विशेष उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत स्वच्छ पेयजल, पोषण एवं स्वच्छता का गहरा संबंध है। यदि बच्चों और महिलाओं को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा तो कुपोषण जैसी समस्याओं को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पोषण पखवाड़ा गतिविधियों के दौरान जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व को भी प्राथमिकता से लोगों तक पहुंचाएं।
विज्ञापन




बॉक्स

जल बचाव के दिए सुझाव
- पानी का अनावश्यक बहाव रोकें तथा किसी भी प्रकार के रिसाव को तुरंत ठीक करवाएं।
- वर्षा जल संचयन को अपनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करें।

स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के उपयोग पर विशेष ध्यान दें।

- बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं ग्रामीण समुदाय को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें