फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना असंभव : मनोज

Sun, 05 May 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भीम राव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय कैथल की एनएसएस इकाई और वृक्ष मित्र कम्यूनिटी के संयुक्त तत्वावधान में सृजन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय वृत्तचित्र निर्माण प्रतियोगिता कराई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने बताया कि मानव जीवन के लिए पेड़-पौधे बहुत ही

आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना असंभव है। हमें पौधारोपण कर पर्यावरण को संतुलित बनाने में योगदान देना चाहिए। इसी विषय पर डाक्यूमेंट्री प्रतियोगिता कराई गई, जिससे युवा वृक्षों के महत्व को समझ पाएं। कार्यक्रम के संयोजक और एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से 26 डाक्यूमेंट्री प्राप्त हुई।
विज्ञापन


युवाओं ने डाक्यूमेंट्री में ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस गैसों और प्रकृति के अंधाधुंध दोहन को अपना विषय बनाया। उन्होंने कहा कि युवा ही परिवर्तन का वाहक बन समाज को जागरूक कर सकते हैं और आज युवाओं को समाज के बीच जाकर लोगों को समझाना होगा कि वृक्ष नहीं तो मानव जीवन भी संभव नहीं है।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका जाखड़ ने बताया कि वृक्षरोपण में युवा अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते है। इसके साथ-साथ युवा समाज में भी जागृति के वाहक बन लोगों में प्रकृति संरक्षण के प्रति अलख जगा सकते है। डाक्यूमेंट्री निर्माण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अभिषेक गोयल, डॉ. मोनिका और डॉ. विक्रम सिंह ने निभाई।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज चंडीगढ़ ने प्रथम स्थान, आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत ने द्वितीय स्थान और सनातन धर्म कॉलेज नरवाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें