फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चने और गुड़ के साथ बांटीं आयरन की गोलियां

Thu, 11 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीवन। भारत विकास परिषद शाखा सीवन की ओर से पीएम श्री राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में एनीमिया मुक्त भारत योजना के तहत रक्त जांच शिविर लगाया। इस मौके पर लड़कियों के रक्त की जांच के साथ उन्हें भुने चने व गुड़ के पैकेट के साथ आयरन की गोलियां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में यदि समय रहते रक्त की जांच हो जाए तो बीमारी पनपने से पहले इलाज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि हम संतुलित भोजन लें तो भी हम रक्त की कमी को पूरा कर सकते हैं। प्रधानाचार्य धर्मपाल ने धन्यवाद किया। इस चिकित्सा शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बलविंद्र गर्ग के निर्देश पर उनकी टीम ने रक्त की जांच की। इस अवसर पर रमेश बंसल, अनिल गर्ग, तरसेम सैनी, महिला संयोजिका प्रमुख सीमा राणा ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें