कैथल। हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने वित्त वर्ष के दौरान जिला के 11 युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए नौ लाख 33 हजार रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया है, जिसमें से 65 हजार रुपये अनुदान राशि है। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। डीसी ने बताया कि निगम की ओर से अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए ऋ ण उपलब्ध करवाया जाता है। जिला में वित्त वर्ष के दौरान डेयरी फार्मिंग के लिए पांच लाभार्थियों को तीन लाख 75 हजार रुपये, भेड़ पालन के लिए एक लाभार्थी को 98 हजार रुपये, सुअर पालन के लिए एक लाभार्थी को एक लाख रुपये, अपना व्यापार शुरू करने के लिए तीन युवाओं को दो लाख 60 हजार रुपये, एनएसकेएफडीसी स्कीम के तहत एक लाभार्थी को एक लाख रुपये का ऋण उपलब्ध करवाया गया। संवाद