फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़े 100 वाहनों व 40 दुकानों के किए चालान

विज्ञापन
invoice - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
त्योहारी सीजन के चलते शहर के विभिन्न बाजारों में दुकानों के आगे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के एमसीडी द्वारा चालान किए गए। वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा दुकानों के आगे सड़क पर खड़े वाहनों के पोस्टल चालान किए गए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि त्योहारों के सीजन के चलते बाजारों में चहल-पहल व भीड़भाड़ रहने के दृष्टिगत अतिक्रमण के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इसके दृष्टिगत यातायात थाना प्रबंधक सबइंस्पेक्टर मुखत्यार सिंह की अगुवाई में पुलिस द्वारा पुराना बस अड्डा, छात्रावास रोड, रेलवे गेट, नरवानियां बिल्डिंग, भगत सिंह चौक, कबूतर चौंक, देवीगढ़ रोड व अन्य स्थानों पर दुकानों के आगे रखे करीब 60 होर्डिंग जब्त कर लिए गए। करीब 100 वाहनों के पोस्टल चालान किए गए। सड़क पर अतिक्रमण करने वाले करीब 40 दुकानदारों के एमसीडी द्वारा चालान काटे गए। इसके दौरान चालान ना भुगतने वाले दुकानदारों के सड़क पर रखे सामान को जब्त कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें