फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अनाज मंडी ढांड में कांटे-बट्टे की जांच

Sat, 24 Aug 2024 04:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। माप तौल विभाग ने विस्तार अनाज मंडी ढांड में कांटे एवं बट्टे की जांच की।

विभाग के इंस्पेक्टर तिलक राज एवं सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि माप तौल विभाग के नियमानुसार वर्ष में एक बार कांटे एवं बट्टे की जांच की जाती है क्योंकि अगर किसी कांटे या बट्टे में किसी प्रकार की कोई कमी पाई जाती है तो उसको मौके पर ही पूरा किया जाता है।

उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि किसानों की फसलों को तौलते समय किसी प्रकार का फर्क ना आए इसलिए समय से पहले ही इनकी जांच की जाती है।

उन्होंने बताया कि जांच करने से पहले सभी आढ़तियों को लिखित नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाता है। अगर सूचना देने के बावजूद कोई आढ़ती अपने कांटे एवं बट्टे की समय पर जांच नही करवाता है और तौल करता हुआ पाया जाए तो उस पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ढांड की तीनों मंडियों में लगभग 180 कांटे एवं बट्टे की जांच की जा चुकी है। अगर इसके बावजूद कोई इस जांच से वंचित रह गया है तो वह कैथल स्थित विभाग के कार्यालय में जाकर अपने कांटे एवं बट्टे की जांच करवा सकता है। इस अवसर पर टेक्निशियन मुकेश कुमार, अमित कुमार, देवेंद्र, बालकिशन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें