फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह रुक-रुककर बारिश, सड़कों पर फैला कीचड़

Tue, 19 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
17 राजौंद। पानी राजौंद के मुख्य मार्ग पर गढ़ों में भर पानी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में सोमवार को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह करीब एक घंटे तक रुक-रुककर बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक बारिश की संभावना जताई है। फिलहाल चीका से गुजर रही घग्गर नदी का जलस्तर घटकर लगभग 16 फीट रह गया है, जबकि खतरे का निशान 21 फीट पर है। विभाग का कहना है कि यदि

लगातार बारिश हुई तो जलस्तर फिर बढ़ सकता है।

लगातार बदलते मौसम और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कभी धूप, कभी बादल और कभी हल्की बारिश से वायरल व संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। सुबह बारिश के बाद दोपहर को मौसम साफ हो
विज्ञापन


गया, लेकिन कुछ देर बाद फिर बादल छा गए। पूरे दिन धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आने वाले दिनों में अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। इस दौरान दिन का तापमान घट सकता है, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सुबह की बारिश के बाद शहर की प्रमुख सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। सिक्का मार्केट, छात्रावास रोड, उद्योग नगर, प्यौदा बाईपास, पुरानी सब्जी मंडी, मॉडल टाउन, रेलवे अंडरपास और कुतुबपुर रोड पर पानी भरने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।

हालांकि भारी बारिश की चेतावनी के बावजूद केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर भी अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आज और कल कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
कीचड़ और पानी से परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

राजौंद। सोमवार को हुई बरसात से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली। वहीं कुछ गलियों में पानी भरने से रास्ते बंद हो गए। इसमें दुर्गा मंदिर को जाने वाली गली में पूरी तरह पानी व कीचड़ भरने से गली से खाली भी नहीं निकला गया। इसके अलावा दुर्गा मंदिर वार्ड नंबर सात व आठ में जाने वाली गली में से कीचड़ व पानी के कारण कोई पैदल भी नहीं गुजर सकता।

यह नहीं सड़क है जो कैथल अंसध मार्ग पर टूटी हुई सड़क के गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों वह दुकानदारों तथा नगर के लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।यह स्थिति पिछले लंबे समय से बन रहा है थोड़ी सी बरसात होने पर भी गड्ढों में पानी भरने से लोगों का खाली निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


बार-बार प्रशासन को अवगत करवाने के बावजूद भी प्रशासन व संबंधित विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिससे लोगों में आए दिन रोष बढ़ रहा है। सोमवार को अचानक मौसम परिवर्तित हुआ और तेज हवाओं व बादलों के साथ जोरदार बरसात शुरू हो गई।

17 राजौंद। पानी राजौंद के मुख्य मार्ग पर गढ़ों में भर पानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें