फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सेवाओं में नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश

Wed, 01 Jan 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र का डीसी प्रीति ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया, आधार कार्ड अपडेशन, उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच तथा ड्राइविंग टेस्ट के लिए निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए और उम्मीदवारों से बातचीत की। साथ ही लर्निंग लाइसेंस के लिए लिए जाने वाले स्टॉल टेस्ट के दौरान लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फोकस को उम्मीदवार पर रखने के लिए भी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने स्वयं डमी टेस्ट देकर प्र्रक्रिया के बारे में जाना और मौके पर लर्निंग टेस्ट देने के पहुंची एक महिला के टेस्ट को देखा। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरल केंद्र पर आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। उनके साथ अच्छा व्यवहार रखते हुए उनके द्वारा किए गए आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई करें। लर्निंग ड्राइविंग टेस्ट व आधार कार्ड अपडेशन संबंधित जो भी मापदंड तय किए गए हैं, उनका शत-प्रतिशत पालन किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें