गुहला-चीका। एसडीएम मनीष कुमार यादव ने उप मंडल गुहला क्षेत्र में कार्यरत अन्य विभागों से समन्वय व निगरानी करने के लिए उपमंडल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की डयूटी के निर्देश जारी किए हैं। सहायक राजस्व अधीक्षक को तहसील, समाज कल्याण, क्रीड विभाग, प्रवाचक को नगर पालिका, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, अहलमद को मार्केट कमेटी, शिक्षा, खंड विकास एवं पंचायत विभाग, वेयरहाउस, हैफेड, आशुलिपिक को पशुपालन व डेयरी विभाग, वन विभाग, खाद्य व आपूर्ति विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, बिल लिपिक को कृषि एवं कल्याण विभाग, सिंचाई, बागवानी विभाग, डीएलसी/एमआरसी को लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बिजली विभाग और न्याय पालिका की जिम्मेदारी रहेगी।